देहरादून : उत्तराखण्ड निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनावों की तारिख घोषणा कर चुनावी विगुल बजा दिया है।
जी हाँ उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का भी ऐलान कर दिया है, और चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि 25 जनवरी को रिजल्ट घोषित किया गया है।
27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी की नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि दो जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है।

