हरिद्वार : कडाके कि ठंड में सोमवती अमावस्या पर उमड़ी श्रदालुओं कि भीड़ ने हर कि पैडी समेत तीर्थनगरी के अन्य गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई. दिल्ली, राजस्थान,हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी हरिद्वार गंगा स्नान करने पहुंचे. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर हर हर महादेव और हर हर गंगे के उदघोष करते हुए गंगा स्नान किया.
बता दे रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरु हो गया सोमवार की सुबह सुबह श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा किनारों और आसपास चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है. श्रद्धालू गंगा स्नान कर गंगा घाटों पर हवन यज्ञ कर आहुति दे रहे हैं. इसके साथ ही मंदिरों में भगवान के दर्शन कर रहे हैं और सुख शांति की कामना भी कर रहे हैं.
सोमवती अमावस्या का महत्व
सोमवती अमावस्या को सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं और सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित है इसलिए इस दिन स्नान और दान का पुण्य और बढ़ जाता है.
वहीं, सोमवार का दिन भगवान शिव का भी माना जाता है और चंद्रमा उनके मस्तक पर विराजमान हैं इसलिए सोमवती अमावस्या पूर्ण रूप से भोलेनाथ को समर्पित पर्व है.
इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से सौ गायों के दान के बराबर फल मिलता है. यह नियम अगर महिलाएं अपनाती हैं तो कुल का कल्याण होता है.
जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष है उनके लिए सोमवती अमावस्या का दिन कालसर्प दोष निवारण पूजा के लिए उपयुक्त है.
