उत्तराखंड की आवाज
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल की बैठक वार्ड नंबर 9 आर्य नगर निशा रानी के आवास पर हुई
उत्तराखंड की आवाज देहरादून 5 जनवरी
देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने आज नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 9 आर्य नगर मे निशा रानी के आवास पर एक बैठक को सम्भोधित करते कहाँ की निशा रानी कांग्रेस की सच्ची सिपाही है जिस तरीके से निशा रानी के साथ हुआ है उसका हमें बहुत दुख है इतना होने के बावजूद भी निशा रानी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है कंधे से कंधे में लगाकर कार्य कर रही है और यहां पर मै कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल की मीटिंग भी कर रही है मीटिंग के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं निशा रानी जनता शकील की है कि वह अपना वोट कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुरेंद्र पोखरियाल के पक्ष में मतदान करें आने वाली 23 जनवरी को वीरेंद्र पोखरियाल को भारी मतों से विजय बनाएं

निशा रानी के आवास पर हुई मीटिंग में काफ़ी लोग उपस्थित रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन वाल्मीकि, कैलाश वाल्मीकि, राजेश चंदेल, ओम यादव , नेम चंद एवं महिलाए भी उपस्थित रही

अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। नगर निगम के पिछले भाजपा के कार्यकाल में देहरादून महानगर की सभी व्यवस्थायें पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी हैं। आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, स्मार्ट सिटी के नाम पर आधे-अधूरे कार्य हुए हैं जिसके कारण नगरीय व्यवस्थायें पूर्ण रूप से चौपट हो चुकी हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी के विकास के रोडमैप को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं पार्षद बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।
कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल यह भी कहा कि भाजपा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में गरीब व बस्तीवासियों को उजाड़ने का काम किया कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद भाजपा सरकार ने विधानसभा में अध्यादेश की बात कर बस्तीवासियों को बरगलाने का काम किया। यदि भाजपा सरकार को गरीब व मलिन बस्तियों की जरा सी भी चिन्ता होती तो वे कांग्रेस सरकार के समय में जारी गजट के अनुरूप बस्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती परन्तु भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है गरीब जनता की उसे जरा भी चिन्ता नहीं है।
चुनाव प्रचार के दौरान उमडी भारी भीड में आई जनता ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे।
