वार्ड नंबर 13 डी एल रोड कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन के कार्यालय उद्घाटन के दौरान उमड़ा जन सैलाब
वार्ड नंबर 13 डी एल रोड कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन के कार्यालय उद्घाटन के दौरान उमड़ा जन सैलाब
उत्तराखंड की आवाज़
वार्ड नंबर 13 डी एल रोड कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन के कार्यालय उद्घाटन के दौरान उमड़ा जन सैलाब
उत्तराखंड की आवाज देहरादून 5 जनवरी 2025
देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने आज नगर निगम के वार्ड नंबर 13 डी एल रोड में अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत पद यात्रा एवं डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पार्षद प्रत्याशी सुमन उपस्थित रहीं।

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन देवी के नेतृत्व में डी एल रोड से लेकर रतन चौक डीएल रोड अंबेडकर कॉलोनी में पदयात्रा निकाली गई डी एल रोड चौक पहुंचकर सर्वप्रथम कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल एवं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन ने अपने वार्ड की जनता के साथ बाबा साहब के चरणों में नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा साहब को माल अर्पण की उसके बाद आज 5 जनवरी 2025 को वार्ड नंबर 13 डीएल रोड मे कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, उद्घाटन करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल जी पूर्व विधायक राजकुमार जी अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के महान नगर अध्यक्ष संजय गौतम पूर्व महानगर, अध्यक्ष लालचंद शर्मा पार्षद प्रत्याशी सुमन के पति अशोक कुमार जी, राजेश चंदेल जी ओम यादव, हेमराज प्रदेश सचिव सुनीता प्रकाश, एवं सैकड़ो महिलाए भी उपस्थित रही


डी एल रोड में पदयात्रा के दौरान भारी भीड उमड़ी इसी दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन ने और उनके पति अशोक कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप से निवेदन है कि आप कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल एवं डी एल रोड कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन को भारी मतों से विजय बनाएं

अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। नगर निगम के पिछले भाजपा के कार्यकाल में देहरादून महानगर की सभी व्यवस्थायें पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी हैं। आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, स्मार्ट सिटी के नाम पर आधे-अधूरे कार्य हुए हैं जिसके कारण नगरीय व्यवस्थायें पूर्ण रूप से चौपट हो चुकी हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी के विकास के रोडमैप को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं पार्षद बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।


कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल यह भी कहा कि भाजपा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में गरीब व बस्तीवासियों को उजाड़ने का काम किया कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद भाजपा सरकार ने विधानसभा में अध्यादेश की बात कर बस्तीवासियों को बरगलाने का काम किया। यदि भाजपा सरकार को गरीब व मलिन बस्तियों की जरा सी भी चिन्ता होती तो वे कांग्रेस सरकार के समय में जारी गजट के अनुरूप बस्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती परन्तु भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है गरीब जनता की उसे जरा भी चिन्ता नहीं है।

चुनाव प्रचार के दौरान उमडी भारी भीड में आई जनता ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे
