उत्तराखंड की आवाज़
क्रिस्चन मोर्चा के कार्येकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र के चर्च सराय मे प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका का जन्मदिन धूम धाम से मनाया

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून हरिद्वार ( 9 जनवरी 2025) बामसेफ के आफसूट संगठन राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र के चर्च सराय में प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
मुस्लिम प्रथम महिला शिक्षिका माता फातिमा शेख जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र एवं उनकी पत्नी एडवोकेट रेनू की ओर से समाज को जागरुक कर रहे सभी पास्टरों को उपहार स्वरूप कंबल वितरण कराकर मजबूत भाईचारे के गठजोड़ की क्रिश्चिनों ने महान ऐतिहासिक नजीर पेश की है
राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र ने माता फातिमा शेख जी को अभिवादन करते हुए कहां कि राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले एवं उनकी पत्नी माता सावित्रीबाई फुले जी के द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने के अभियान में सहयोग कर मुस्लिम प्रथम महिला शिक्षिका माता फातिमा शेख जी ने ब्राह्मणवादी व्यवस्था पर गहरी चोट कर इतिहास रचा था
क्योंकि ब्राह्मणवादी व्यवस्था ने देश की महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर गुलाम बना रखा था। शिक्षित व्यक्ति ही भले- बुरे में फर्क कर सकता है और शिक्षा ही सवालों को जन्म देती है।
बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम प्रथम महिला शिक्षिका माता फातिमा शेख जी का जन्मदिन मनाने पर सभी पास्टरों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को माता फातिमा शेख जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि माता फातिमा शेख जी हम सभी मूलनिवासियों की पूर्वज है क्योंकि हम सब का डीएनए एक है और हम सभी मूलनिवासी हैं और हमें उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए तभी हम अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं।
पास्टर सुरेंद्र कुमार,,पास्टर दुलारे मसीह,पास्टर कंवरपाल, पास्टर अजीत ,पास्टर नंद कुमार , पास्टर नरेश, पास्टर डिंपपल, पास्टर सत्यपाल, पास्टर जॉन शेर गिल ,पास्टर सुभाष, पास्टर बासी, पास्टर धर्मेंद्र ,पास्टर गीता, पास्टर अनिक, पास्टर सोनम, पास्टर सुरेंद्र ,पास्टर राहुल पास्टर स्वराज पास्टर संदीप पास्टर बृजेश पास्टर रामकुमार ,पास्टर मुकेश ,पास्टर अश्विनी, पास्टर एडवोकेट रेनू एवं भंवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
जय मसीह ,जय भीम -जय मूलनिवासी
भंवर सिंह ( प्रदेश संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड
