उत्तराखंड की आवाज़ कोटद्वार कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने अपने जनसम्पर्क अभियान को किया तेज

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने तेज किया जनसम्पर्क अभियान
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, कोटद्वार। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत कई वाडरें में पहुंचकर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
उन्होेंने कहा कि शहर की प्राथमिकताओं को ध्यान मे रखकर नगर निगम क्षेत्र के पूरे इलाकों में नगर निगम की समस्याओंको लेकर वे हमेशा जनता के साथ हैं और लगातार जनता के बीच रहकर उन्होंने संघर्ष किया है। एक स्थानीय बारातघर में कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोटद्वार के ऐतिहासिक वैभव को आगे बढाने के लिए वे संकल्पवद्ध है और शहर की सभी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए हमेशा से कार्य करती रही है।
उन्होंने रतनपुर, कुंभीचौड़, कौडिया, नजीबाबाद रोड़, देवीरोड़ सहित कई क्षेत्रों में अपने सम्पर्क अभियान के तहत जनता से कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने की अपील की है। उनके साथ कांग्रेस के पाषर्द पद के प्रत्याशी कृष्णा नेगी, राकेश कुमार, लता शाह, सोनी रावत, शांति पुंडीर, रीना आर्य सहित सैकड़ों लोग साथ थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का आर्शीवाद उन्हें मिल रहा है उससे महिला शक्ति की आवाज बुलंद होगी और कांग्रेस को जीत मिलेगी।
