उत्तराखंड की आवाज़
वार्ड नंबर 13 डीएल रोड की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन ऐसी ठंड में भी जनता के बीच पहुंच रही है

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आज कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन ऐसे ठंड के मौसम में भी सुमन घूम रही है जनता के बीच जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन सुमन और उनके पति अशोक कुमार अपनी टीम के साथ लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं
अनुसूचित जाति कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय गौतम जो की लगातार उनके साथ जनता के बीच जाकर जनता से अपील कर रहे हैं और सुमन के लिए वोट मांग रहे हैं संजय गौतम का कहना है कि जनता हमें आशीर्वाद दे रही है और कह रही है कि इस बार जो है कांग्रेस पार्षद को ही बनाना है क्योंकि लगातार कई वर्षों से सुमन के पति अशोक कुमार जनता के बीच में रहकर समाज सेवा कर रहे हैं अशोक कुमार सभी के दुख दर्द में खड़े हो जाते हैं और सीधे-साधे ईमानदार व्यक्ति हैं ऐसे व्यक्ति को मौका देना जरूरी है इसलिए जनता इस बार अशोक कुमार की पत्नी सुमन देवी को मौका देती है और पार्षद बनती है कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुमन का कहना है कि महिलाएं मेरे साथ घूम रही है और वार्ड की जनता मुझे पूरा सहयोग आशीर्वाद दे रही हैं जनता का कहना है कि यहां पर पहले पार्षद ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया है वह एक लालची पार्षद रही है पहले कांग्रेस से थी फिर भाजपा में चली गई फिर निर्दलीय मैदान में आ गई ऐसी पार्षद को नहीं बनाना है जनता चाहती है कि ऐसा पार्षद चाहिए जो एक जगह बना रहे और जनता के बीच रहकर उनके विकास कार्य करता रहे वार्ड नंबर 13 डीएल रोड में साथ-साथ प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं जिसमें सबसे जबरदस्त प्रत्याशी जनता के बीच सुमन देवी मानी जा रही है सुमन और उनके पति अशोक कुमार व्यवहार के धनी व्यक्ति हैं सभी के दुख सुख में खड़े हो जाने वाले व्यक्ति समाज के बीच रहने वाले व्यक्ति को ही पार्षद बनाना चाहिए ऐसी जनता की राय हैं डीएल रोड की जनता का कहना है कि इन पांच सालों में डीएल रोड में जो सड़के टूटी फटी पड़ी हुई थी वह आज भी मौजूदा हालात में ही है नालियों में गंदगी का अंबार भरा हुआ है 5 सालों में नालियां कभी साफ नहीं हुई और किसी भी व्यक्ति का काम नहीं किया है डीएल रोड में नशा तस्करी का काम किया जाता है सुमन का कहना है कि अगर मैं जनता ने आशीर्वाद देकर पार्षद बनाई तो सबसे पहले में नशे पर रोक लगाने का कार्य करूंगी और महिलाओं को सुरक्षा महिया दिलाने का काम करोगे भाजपा के शासनकाल में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें बड़े सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
