उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल आयोजन को भव्य और सफल बनाने को उत्तराखंड शासन और प्रशासन बडे़ उत्साह के साथ तैयारियों में जुटा है।

उत्तराखंड की धामी सरकार इस खेल महाकुंभ के आयोजन की छाप पूरे देश में छोड़ना चाहती है. इसलिए 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्बारा देहरादून राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया जाएगा.

यही नहीं धामी सरकार देश के सभी 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खेल महाकुंभ में न्यौता पत्र देकर इन राज्यों के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिवों को निमंत्रित कर रही है।
