उत्तराखंड की आवाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव एवं नेशनल कोच आरती सैनी का कहना है कि हरिद्वार खिलाड़ियों की भूमि है। वंदना कटारिया, ऋषभ पंत, मनीषा चौहान जैसे कई खिलाड़ी हरिद्वार से निकलकर राष्ट्रीय फलक पर खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए आयोजित किए जा रहे कैंपों में दूर-दूर से पहुंचे खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। स्थानीय खिलाड़ियों को उम्मीद है कि यहां की धरती पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना ना सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि वे अपनी जीत को लेकर भी आस्त है।
उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली तो यहां खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खेल भी तैयार किए गए। जो लंबे समय तक स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को धार देते रहेंगे। दूसरी तरफ राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित खिलाड़ी खेलेगा उत्तराखंड जीतेगा उत्तराखंड का नारा दोहरा रहे हैं।
