उत्तराखंड की आवाज़
भीम आर्मी एकता मिशन संगठन ने दलित परिवार की शिकायत पर लाल कुआं नैनीताल में कराई पुलिस एफआईआर दर्ज अब होगी कार्यवाही

उत्तराखंड की आवाज देहरादून भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नैनीताल के लाल कुआं में एक दलित परिवार को परेशान किया जा रहा था ठाकुरों के द्वारा और पुलिस थाने में उनकी कोई एफआईआर दर्ज भी नहीं कर रहा था अब जाकर भीम आर्मी ने लिया एक्शन और कराई पुलिस एफआईआर दर्ज अब होगी कार्यवाही
सेवा में
श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार
विषय : लालकुआं थाना पुलिस शिकायत ना लिखने के सम्बंध में शिकायती पत्र ।

महोदय आपको अवगत कराना है की काफी लम्बे समय से शंकर राम निवासी के साथ रास्ते से आते जाते समय काफी लम्बे समय से उसे जातिगत गाली व गाली-गलौज की जाती थी प्रार्थी के साथ में महोदय पुलिस को भी प्रार्थी ने शिकायत दी परंतु कोई भी कार्रवाई नही की गई पुलिस के द्वारा
17 जनवरी को भी पहले तो गाली गलौज करने लंगे उसके बाद नीमा देवी के सर पर डंडे से वार कर दिया जिसके बाद वो बेहोश हो गयी और उन्हे अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट कराईं गयी प्रार्थी के द्वारा पुलिस थाने रिपोर्ट लेकर गया परंतु उसे पुलिस के द्वारा डाटा और भगाया गया महोदय आखिर महोदय इस से प्रतित होता है की अनुसूचित जाति कें परिवारों के साथ आज भी जातीय उत्पीड़न वह भेदभाव किया जा रहा है अत: महोदय आपसे विनम्र निवेदन है अनुसूचित जाति के इस परिवार को न्याय दिलाएं आपकी अति कृपा होगी अनुसूचित जाति परिवार आपका आभारी रहेंगा।

