उत्तराखंड की आवाज़
नगर पंचायत सतपुली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान व सभासदों को उपजिलाधिकारी लैंसडाउन शालनी मौर्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

सतपुली में जितेंद्र चौहान ने ली शपथ
देहरादून कोटद्वार/सतपुली। नगर पंचायत सतपुली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान व सभासदों को उपजिलाधिकारी लैंसडाउन शालनी मौर्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत एवं आईसीसी के सदस्य कांग्रेसी नेता राजपाल बिष्ट तथा स्थानीय प्रभारी चुनाव प्रभारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर गायक कलाकार अमित सागर की टीम ने अपने गीतों से सभी को मंत्र मुग्ध किया। स्थानीय लोगों समेत नगर व क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र चौहान को नपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान जितेंद्र चौहान ने कहा की आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक सजग पहरी के रूप में पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी, और जनता के बीच में हमेशा निरंतर अपना संपर्क बनाए रखेंगी।
सभासद अमित रावत, चंद्र मोहन सिंह चंदू, दीपिका मियां, रिंकी रावत ने भी विचार रखे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपनी संस्कृति को बचाने व हर एक युवा को पलायन न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा सरकार ने क्षेत्रीय स्तर पर कोई भी विकास कार्य नहीं किये। जिन कायरे को उनके मंत्री रहते छूटे उन्हें पूरा नही किया गया।
इस दौरान नपा ईओ पूनम, पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, कीर्ति रावत, डॉ हरि सिंह रावत, पूर्व पाषर्द आरती देवी, विकास रावत, पंकज पोखरियाल, संजय कुकरेती, सुरजन सिंह रौतेला, मेहरबान सिंह मियां, चंद्र मोहन सिंह रावत, नीलम चौहान, रणधीर सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवीर सिंह नेगी समेत भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने शपथ ग्रहण में भाग लिया। कार्यक्रम में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने जनता का आभार जताया है।
