उत्तराखंड की आवाज
डॉक्टर गुरु सतपाल दास महाराज जी की अध्यक्षता में फरमाया गया जगतगुरु रविदास महाराज जी का सत्संग

उत्तराखंड की आवाज देहरादून सतनाम सतसाहेब जी
हरिद्वार भगवानपुर,अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि० गद्दी ऊण, शुक्रताल धाम और मिशन के वर्तमान अध्यक्ष तथा संत शिरोमणि सतगुरु रविदास आश्रम सिकन्दरपुर , भगवानपुर के प्रबंधक डॉ संत गुरु सतपाल दास जी के मुख्य आतिथ्य में, एवं गांव चहलोली ब्लाक नागल से आए महात्मा सरजीत जी की उपाध्यक्षता के तत्वावधान में गांव साधारणसिर ब्लाक नागल जिला सहारनपुर में भाई सोनु के परिवार की तरफ से दिनांक 09 02 2025 की रात्रि में सतगुरु रविदास जी महाराज जी का सत्संग फरमाया गया जिसमें गांव साधारणसिर के अलावा दूर दूर से साध संगत तथा संत महात्मा गण उपस्थित हुए और अपने मुखारविंद से गुरु वाणी की अमृत वर्षा की जिसका सभी ने धर्म लाभ उठाया है इस अवसर पर डॉ संत गुरु सतपाल दास जी ने सभी से निवेदन कि कि सतगुरु रविदास जी और सतगुरु स्वामी समनदास जी के बताए रास्ते पर चले यही हमारे जीवन का आधार हैं और हमारे रहबर हैं इनके अलावा हमारा कोई नहीं है।

इस अवसर पर अन्य महात्मा गण, श्रीमती कमलेश जी एवं लीला जी पहांसु से, मांगे राम जी और रामकुमार जी खजूरी से, ओ पी जी नागल से, अवि जी भाभरी से, सतीश जी कैलास पुर से, राजपाल जी और राजेश जी कोलकी से, सुरेन्द्र नोटियाल जी सहारनपुर से, विजय कुमार जी खेड़ा मुगल से, मुकेश जी डंघेडा से, विनोद जी सिकन्दर पुर से, तथा अन्य साध संगत ने गुरु वाणी की अमृत वर्षा की है। इस प्रोग्राम का सफल संचालन नागल से आए भारतीय दलित एक्शन कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष भाई हिमांशु गौतम उर्फ सन्नी जी ने किया है। धन्य है वह परिवार जिसने यह आयोजन कराया है।
जय गुरुदेव धन गुरुदेव
सतनाम सतसाहेब जी 🙏🏻🙏🏻

