22 टायरा डंपर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार दंपत्ति की मौत, बच्ची घायल
उत्तराखंड की आवाज देहरादून ,काशीपुर। ग्राम परमानंदपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुर्पद कर दिया।सोमवार को परमानंदपुर निवासी आसिफ के बेटे का निकाह था। उसका भतीजा शाहिद (35) अपनी पत्नी भूरी (30) निवासी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद दस साल की बेटी के साथ निकाह में आया था।
शादी के बाद सोमवार की देर शाम शाहिद बाइक पर सवार हो कर परिवार के साथ से घर लौट रहा था। ग्राम परमानंदपुर के पास पीछे से आ रहे 22 टायरा डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें शाहिद और उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं टक्कर के बाद डंपर बिजली के पोल से टकरा गया। इससे पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर खड़े लोगों ने डंपर चालक व परिचालक को पकड़ लिया और इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अभय प्रताप सिंह और आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला के हवाले कर दिया।
खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की चार बेटियां हैं। घायल बच्ची तीनों में सबसे छोटी है।