उत्तराखंड की आवाज
नर्सिग विभाग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया

एसडीबी इंस्टीटय़ूट आफ एजुकेशन साइंस एण्ड टैक्नोलाजी में कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड की आवाज,देहरादून। श्रीदेव भूमि इंस्टीटय़ूट आफ एजुकेान साईंस एण्ड टैक्नोलाजी में लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिग व जीएनएम पाठय़क्रम के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कर्तव्य निष्ठ, ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली
शनिवार को पौंधा स्थित संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एण्ड मिडवाईव काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी व राजकीय नर्सिग कालेज के उप प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्सिंग एक गरिमापूर्ण क्षेत्र है। इस क्षेत्र में रोगियों की देखभाल के साथ ही आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जाती हैं।
संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल ने कहा कि नर्सिंग समर्पण का दूसरा नाम है। नर्सिंग व्यवसाय में दयालुता, समर्पण और उपचारात्मक स्पर्श के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। निदेशक डा. शिवानन्द ने संस्थान की उपलब्धियों एवं प्लेसमेंट की स्थिति पर प्रकाश डाला। उप-प्राचार्य राजेन्द्र सिंह ने नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं को नर्सिंग क्षेत्र के महत्व एवं अवसरों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में नर्सिग विभाग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा चौहान ने किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह, मारग्रेट, वन्दना, स्वाति, मोनिका, दीपांक्षा, विक्रम सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे
