उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन
कैंसर से लड़ रहे IPS केवल खुराना ज़िंदगी की जंग हार गए और दिल्ली मैक्स अस्पताल में ली आख़िरी सांस, वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून उत्तराखंड: लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे आईपीएस केवल खुराना रविवार को ज़िंदगी की जंग हार गए। उन्होंने दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आख़िरी सांस ली। खुराना वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थी। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी। वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी।
उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है. केवल खुराना पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया. केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है. केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे जिन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है. केवल खुराना को बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ट और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है.आईपीएस केवल खुराना IG स्तर पर होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे. इसके अलावा उन्होंने राज्य में सबसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई
