उत्तराखंड की आवाज
भीम आर्मी एकता मिशन संगठन ने उत्तराखंड में पांच हजार भीम पाठशाला खोलने की घोषणा की
भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने उत्तराखंड में स्कूलों की कमी को देखते हुए दलित बहुजन समाज के बच्चों के लिए उत्तराखंड में 5000 स्कूल भीम पाठशाला खोलने की घोषणा की है
भीम आर्मी एकता मिशन ने उठाया बहुत ही सहरानीय कदम जो काम सरकार को करना चाहिए वह कर रही है भीम आर्मी

उत्तराखंड की आवाज देहरादून ऋषिकेश भीम आर्मी एकता मिशन संगठन फिर सुर्खियों में आ गया है , भीम आर्मी एकता मिशन ने उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए प्रदेश भर में दलितों की कमी का हवाला देते हुए प्रदेश भर में बहुजन समाज के लिए एक एक करके पांच हजार भीम पाठशाला खोलने की घोषणा की है, भीम पाठशाला ‘ नाम से खुलने वाले स्कूल में भीम आर्मी एकता मिशन के शिक्षित सदस्य बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे इस दौरान पाठशाला के बच्चों को दलित संघर्ष और इतिहास के बारे में बताया जाएगा,
बहुजन समाज के गरीब बच्चों को दी जाएगी निशुल्क शिक्षा भीम पाठशाला में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विषय में और संविधान के बारे में पढ़ा जाएगा
भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने कहा की उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की भारी कमी है ऐसे में बहुजन समाज के बच्चों को उचित शिक्षा नही मिल पा रही है, उन्होंने कहा की बहुजन समाज बच्चों के माता- पिता उनके लिए कोचिंग नही कर सकते इसके चलते भीम आर्मी एकता मिशन संगठन ने तय किया है कि जल्द ही प्रदेश भर में करीब पांच हजार भीम पाठशालाएं शुरू की जाएंगी।
राहुल कुमार आजाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी एकता मिशन भारत
