उत्तराखंड मे तीन महीने का मेरा वोट मेरा जनमत का अभियान कांग्रेस पार्टी चलाएगी : गुरदीप सप्पल
2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से कसी कमर ‘मेरा वोट,मेरा जनमत’का अभियान चलायेगी कांग्रेस सप्पल। उत्तराखंड की आवाज देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार व सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा है कि उत्तराखंड मे तीन महीने का मेरा वोट मेरा जनमत का अभियान कांग्रेस पार्टी चलाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के अधिकार छीनने का जो कि भाजपा सरकार ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए कई हजार वोट कांग्रेस के काटकर भाजपा के वोट बढ़ाये गए हैँ,जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पढ़ा जिसका उदहारण निकाय चुनाव 2025 में देखने को मिला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीएलओ द्वारा कांग्रेस के वोट काटे गए और भाजपा के वोट बढ़ाये गए जिसकी वजह से कांग्रेस को हराया गया। उन्होंने कहा कि जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी वोटर से मिलकर पता करेगी की उनका वोट जब काटा गया तो क्या उनके पास वोट काटने का कोई नोटिस चुनाव आयोग ने उनको भेजा या उनसे पूछा गया की उनका वोट काटना है, अगर ऐसा नहीं है तो कांग्रेस पार्टी इस अभियान मे जानकारी लेकर बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करेगी।
इस दौरान गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा की उत्तराखंड मे मेंगलोर और बद्रीनाथ उपचुनाव कांग्रेस जीती लेकिन केदारनाथ मे उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा जिसमे कांग्रेस के लाखो वोट काटकर भाजपा के वोट की बढ़ोत्तरी कैसे की गई इसकी भी जाँच कांग्रेस पार्टी खुद करेगी।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल मौजूद रहे।