उत्तराखंड की आवाज BY GR jayaswal , देहरादून उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्येकान्त धस्माना महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और सब कुछ समय बाद नगर निगम में पहुंचे ओर वहाँ पर नारेबाजी करते प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा ओर मलिन बस्तियों में रह रहे लोगो को मालिकाना हक दिए जाने की मांग की

कांग्रेस पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड में मालीन बस्तियों को मालिकाना हक देने का वादा किया था जिसके लिए कांग्रेस सरकार ने बकायदा एक समिति बनाई थी उसकी रिपोर्ट के आधार पर कानून बनाकर मलिन बस्तियों के लोगो को मालिकाना हक देने की परिक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो बन्द कर दी गई और 2018 में उच्च न्यायालय के एक आदेश की आड़ में राज्य में मलिन बस्तियों को उजाड़ने की कार्येवाही भाजपा शुरू कर थी जिसके विरोध में जब कांग्रेस सड़को पर उतरी तो आनन फानन में राज्य सरकार एक अध्यादेश लाई ओर मलिन बस्तियों के खिलाफ कार्येवाही स्थगित की गई परन्तु उसके सरकार ने मलिन बस्तियों के मालिकाना हक के लिए कोई ठोस कार्येवाही नही कर पाई राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते अनुरोध करते हैं कि विषय को गंभीरता से लेते हुए इस मुद्दे पर तत्काल कार्येवाही करने की कृपा करें अगर सरकार इस पर तत्काल ठोस कदम नही उठाती हैं तो कांग्रेस पार्टी व उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद जनांदोलन के लिए बाध्य होगी

- उपस्थित रहे कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुर्य कान्त धस्माना,जसविंदर सिंह गोगी महानगर अध्यक्ष , उर्मिला थापा, महिला कांग्रेस , अरुण बाल्मीकि, दिनेश कौशल, जगदीश राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह, धीमान, महामंत्री जयपाल सिंह, अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश बर्मन, सावित्री थापा, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे

