उत्तराखंड की आवाज
जनरल बिपिन रावत को ब्राह्मण समाज महासंघ ने उनकी जयंती पर किया याद : लाल चंद शर्मा
देहरादून,16 मार्च, देश के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर ब्राह्मण समाज महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनको याद किया । आज सांय स्थानीय परेड ग्राउंड स्थित जनरल बिपिन रावत जी की मूर्ति पर ब्राह्मण समाज महासंघ से जुड़े ब्राह्मण बंधु एकत्र हुए । उनके स्मारक के आसपास फैली गंदगी को देखकर सबका मन व्यथित हुआ। माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने से पहले उन्होंने सर्वप्रथम मूर्ति को पानी से धोया और मूर्ति के आसपास झाड़ू लगाकर सफाई की । उसके उपरांत सभी ब्राह्मण बंधुओं ने उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए ।” जब तक सूरज चांद रहेगा विपिन रावत जी आपका नाम रहेगा “नारों के साथ उनको याद किया । महासंघ के संरक्षक लालचंद शर्मा जी ने जनरल बिपिन रावत जी को नमन करते हुए कहा कि आज सरकार ने बिपिन रावत जी की मूर्ति की सुध तक नहीं ली । हम इसके लिए सैनिक कल्याण मंत्री जी से शीघ्र ही मिलेंगे । आज उनकी जयंती सरकार के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा उनका स्मरण न करना देश के इस महान सपूत का अपमान है । उनके स्मारक पार्क में चारों ओर फैली गंदगी शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है । महासंघ के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने देश के प्रथम सीडीएस की जयंती पर उनकी उपेक्षा किए जाने पर सरकार व जनप्रतिनिधियों की निंदा की । इस अवसर पर एस पी पाठक, पंडित थानेश्वर उपाध्याय , राम प्रसाद उपाध्याय, मनमोहन शर्मा ,उपाध्यक्ष, शशि कुमार शर्मा, एस एन उपाध्याय, महासचिव डॉ. वी डी शर्मा, अविनाश कांत शर्मा , राजकुमार शर्मा जी ,राजेंद्र शर्मा जी, उपस्थित रहे ।
