उत्तराखंड की आवाज
रायपुर महाराणा प्रताप स्टेडियम मे प्रेस क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट मे बनाए गए मुख्य अतिथि : राजीव महर्षि
क्रिकेट टूर्नामेंट में बनाएंगे मुख्य अतिथि राजीव महर्षि जी ने प्रेस क्लब के सभी पत्रकार बन्धुओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उत्तराखंड की आवाज देहरादून रायपुर महाराणा प्रताप स्टेडियम ,रायपुर में प्रेस क्लब देहरादून द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में राजीव महर्षि,मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक उत्तराखंड कांग्रेस,मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
राजीव महर्षि ने कहा कि मेरी ओर से समाज के सशक्त चौथे स्तंभ को अनेकों शुभकामनाएं और बधाई ।समाज में घट रही विभिन्न अप्रत्याशित घटनाओं पर नजर रखने के साथ साथ भाग दौड़ के जीवन से अलग इस प्रकार के आयोजनों को कराने के लिए भी बधाई।हम निश्चित ही सदैव आपके साथ है।



