उत्तराखंड की आवाज़
धामी सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को प्रदेश की मुख्य सूचना आयुक्त की कमान सौपी, आदेश जारी

धामी सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को प्रदेश की मुख्य सूचना आयुक्त की कमान सौपी, आदेश जारी
धामी सरकार द्वारा राज्य के पूर्व मुख्य सचिव को प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। शनिवार को जारी की गई
अधिसूचना देखिए जो इस प्रकार है…..
1-..सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 की उपधारा (3) के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों के अधीन श्री राज्यपाल, श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर सहर्ष नियुक्त करते हैं।
2-यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 15 की उपधारा (6) के अधीन श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
3-यह नियुक्ति उपरोक्त अधिनियम की धारा 16 की उपधारा (1) एवं कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 के प्रस्तर 12 के अनुरूप श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि के लिए या पैसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पूर्वत्तर हो, के लिए होगी।
4-राज्य मुख्य सूचना आयुक्त को संदेय वेतन और भत्ते एवं सेवा के अन्य निर्बन्धन और शर्ते कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की यथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर, 2019 के अधीन होगी।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
मुख्य संपादक GR jayaswal
उत्तराखंड की आवाज देहरादून
