उत्तराखंड की आवाज़ : देहरादून आज देहरादून के दीपनगर बस्ती में चला बुलडोजर कई लोग हुए घर से बेघर




आखिर कार एमडीडीए और नगर निगम की टीम ने मिलकर गरीबों उजाड़ने का काम शुरू कर दिया आज नगर निगम के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ देहरादून नारी निकेतन के पास बुल्डोजर लगाकर लगभग 8 से ,10 मकानों को तोड़ दिया हैं ओर लोग कुछ नहीं कर सके छोटे छोटे बच्चे चिलचिलाती धूप में नदी में रोते बिलखते रहे और एक महिला जोर जोर रो रही थीं लेकिन प्रशासन देखता रहा वहाँ मौजूदा कुछ क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी ये कह रहे है कि उन सभी लोगो का मकान तोड़ा जा रहा है जो कि 2016 के बाद यहाँ आकर बसे हैं उन सभी लोगो को हटाया जाएगा जो नदी के किनारे के पुस्ते पर मकान बनाकर रहे हैं प्रशासन ने कई बुल्डोजर लगाकर आज दीपनगर में नारी निकेतन की साइड से बुल्डोजर लगाकर लोगो के कई मकानों को ध्वस्त किया वहाँ पर बसे सभी लोग मजदूरी दिहाड़ी करने वाले हैं बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ लोगो ने अभी अपना खरीदा था जोकि अभी उनका कर्ज भी उतरा और अब सरकार ने उन लोगो के मकानों को ध्वस्त कर लोगो बर्बाद कर दिया है

उत्तराखंड की आवाज़ by GR jayaswal देहरादून
