उत्तराखंड की आवाज़
मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनती है कि अपने मत का सही प्रयोग करें पंचायती राज व्यवस्था वह वह संवैधानिक व्यवस्था है जिससे ग्रामीण विकास की धुरी निर्धारित होती है। ,: शैलजा सिंह

आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2025 के द्वितीय चरण के निर्वाचन संपन्न होंगे। आप सभी मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनती है कि अपने मत का सही प्रयोग करें पंचायती राज व्यवस्था वह वह संवैधानिक व्यवस्था है जिससे ग्रामीण विकास की धुरी निर्धारित होती है।
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्र के विकास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण आयाम है और यह विकास सिर्फ और सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे मतदाता के भविष्य के लिए निश्चित है।

मैं शैलजा सिंह डोभ श्रीकोट 05 सीट से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु एकमात्र महिला प्रत्याशी। नामांकन की तारीख से आज निर्वाचन होने की तारीख तक अनगिनत ग्रामीण समस्याओं से अवगत होने का अवसर मिला जिसे मैं स्वयं का सौभाग्य समझती हूं, 27 ग्राम पंचायत का यह बड़ा क्षेत्र जिसमें नान्दलस्यूं एवं इडवालस्यूं पट्टी के विभिन्न ग्राम सम्मिलित है एक-एक मतदाता के दरवाजे में दस्तक देने का पूरा प्रयास किया है किंतु यदि किसी कारणवश किसी दरवाजे में ना पहुंच पाई हूं इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।
ग्रामीण विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा “रोजगार” है , जिसे मैं बूढ़े मां-बाप एवं नौजवान बच्चों के बीच की दूरी को कम कर पाऊं यह मेरी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। हम मिलकर रोजगार के साधन अपनी भूमि में तैयार करेंगे जिससे तिबारियों में लगे ताले खुल पाए, उत्तराखंड की विभिन्न समस्याओं में एक बड़ी समस्या यह भी है कि बूढ़े मां-बाप घर में अकेले हैं और बेटे बहु शहर में प्राइवेट रोजगार के लिए उनसे दूर हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी विकार मानसिक रूप से बुजुर्ग मां-बाप पर हावी होते हैं। यह वह समस्याएं हैं जिन्हें लिखकर उल्लेख नहीं किया जा सकता लेकिन महसूस जरूर किया जा सकता है, विकास व्यक्ति के लिए होता है किंतु जब गांव में व्यक्ति ही ना हो तो विकास की गति धीमी से और अधिक शून्य हो जाती है।इसलिए मेरा विश्वास है मेरे सभी मतदाताओं से आप सभी का निर्णय सर्वोपरि होगा और मैं अवश्य चाहूंगी की आप मुझे एक अवसर दे जिससे मैं आप सभी से किए वादों को पूरा कर पाऊं , किंतु यदि आप मुझे इस पद पर पहुंचने से असमर्थ रहे तो मैं तब भी आपके निर्णय का सम्मान करूंगी, और जितना मुझसे हो पाएगा उससे अधिक आपकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगी।
आपकी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
शैलजा सिंह
डोभ श्रीकोट 05 सीट
कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी
चुनाव चिन्ह : 06 नंबर खाने में कैंची ✂️
