उत्तराखंड की आवाज़
सहारनपुर में दलित युवक की गोली मारकर हत्या पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग,: भीम आर्मी

उत्तर प्रदेश में दलितों की हत्याए रुकने का नाम नहीं दे रही है हाय दिन किसी ने किसी जिले में दलितों की हत्या की जा रही है

भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में दलितों का शोषण और हत्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है

अब कहां गए मोदी और योगी जो कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास करेंगे

दलितों की हितोशी कहे जाने वाली भाजपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा दलितों की हत्या ही की जा रही है

आज सहारनपुर के एक और गांव में एक दलित की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून आज सहारनपुर के गांव बरसी, थाना तितरों में एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नानौता सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई।
यह मामला उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों की कड़ी में एक और घटना है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस प्रशासन से यह मांग की गई है कि वे जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करें, आरोपियों को गिरफ्तार करें और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजें। इस जघन्य अपराध के दोषियों को सजा मिलना अत्यंत आवश्यक है ताकि समाज में न्याय और सुरक्षा की भावना बनी रहे। जिला महासचिव भीम आर्मी सौरभ सिंह सहारनपुर

