उत्तराखंड की आवाज
भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा कल भारी बारिश के आसार बताए गए हैं, जिस कारण जनपद देहरादून के सभी स्कूलों में कल ०५ अगस्त को भी अवकाश की घोषणा की गईं है।
इससे पूर्व आज भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था, हालांकि देर से मिले आदेशों के कारण आज काफी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे, जिन्हें वापस घर भेजा गया।
