उत्तराखंड की आवाज : देहरादून BY GR jayaswal
राजस्थान ,
पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा पावटा को राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा
अखिल भारतीय स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा ने जारी की है इस नियुक्ति पर देश के पत्रकार समाज राजनेताओं व समाजसेवियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का आभार एवं जगदीश मीणा को बधाइयां दी हैं इस मौके पर जगदीश मीणा ने पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के द्वारा पूरे देश के पत्रकारों को इस संगठन से जोड़कर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करेगा एवं संगठन के बैनर पर सामाजिक कार्य करके संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा पूरे देश में ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने में महती भूमिका अदा करने की बात जगदीश मीणा ने कही
