उत्तराखंड की आवाज़
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गईं
रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष श्री गीता राम जायसवाल ने कहा कि ऐसी पहलें छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं

देहरादून। शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को रोशनी जन सेवा संस्था (RJSS) और सेलिब्रिनो के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, गुजराडा, देहरादून में छात्रों (कक्षा 6–12) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

दो घंटे की इस कार्यशाला में छात्रों को एआई का परिचय, दैनिक जीवन में उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, साइबर सुरक्षा और भविष्य के करियर अवसरों पर जानकारी दी गई।

RJSS के संस्थापक श्री गीता राम जायसवाल ने कहा कि ऐसी पहलें छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें संपर्क सूत्र 83848 45336

