उत्तराखंड की आवाज़
रोशनी जन सेवा संस्था (RJSS) और सेलिब्रिनो के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, तपोवन, नाला पानी देहरादून मे बच्चों को ए,आई और मशीन लर्निग की जानकारी दी गईं
23 अगस्त 2025 को रोशनी जन सेवा संस्था (RJSS) और सेलिब्रिनो के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, तपोवन, नाला पानी देहरादून में छात्रों (कक्षा 6–12) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। दो घंटे की इस कार्यशाला में छात्रों को एआई का परिचय, दैनिक जीवन में उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, साइबर सुरक्षा और भविष्य के करियर अवसरों पर जानकारी दी गई।

RJSS के संस्थापक श्री गीता राम जायसवाल ने कहा कि ऐसी पहलें छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी देहरादून में सैकड़ो बच्चों ने आज ए आई मशीन लर्निंग के बारे में जानकारी प्राप्त की

संस्था की टीम की मैडम कंचन बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से ए आई के बारे जानकारी देते हुए

