उत्तराखंड की आवाज़
उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली, हषिर्ल और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके दुख दर्द को समझा : राज्यपाल


कहा कि सरकार और जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। लापता चल रहे लोगों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। इस दौरान स्थानीय लोगो ने भी राज्यापल के समक्ष धराली में आई प्रा.तिक आपदा के बारे में अवगत कराया तथा क्षेत्र की पुनर्स्थापना की मांग की।
भ्रमण पर पहुंचे राज्यपाल ने प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रहे जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के आपसी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिली। विशेष रूप से, राज्यपाल ने 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की सराहना की, जिन्होंने स्वयं आपदा से प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।
उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
