उत्तराखंड की आवाज़
उत्तराखण्ड में मौसम का कहर: अगले 24 घंटे ‘अत्यधिक ख़तरनाक’

मौसम विभाग ने सात ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखण्ड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील घोषित कर दिए हैं। 31 अगस्त 2025 दोपहर 12:51 बजे से 1 सितम्बर 2025 दोपहर 12:51 बजे तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पहाड़ और मैदान—दोनों ही क्षेत्र गंभीर मौसमीय आपदा का सामना कर सकते हैं। रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर और देवप्रयाग में अलग-अलग स्थानों पर
भारी से बहुत भारी वर्षा
आंधी-तूफान
बिजली गिरने
और अत्यधिक तीव्र बारिश की संभावना है।
-क्यों है यह अलर्ट बेहद गंभीर?
तेज बारिश से नदियों का जलस्तर अचानक खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।
भूस्खलन, सड़क बाधित और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है।
मैदानी ज़िलों में बिजली गिरने और बाढ़ जैसे हालात का ख़तरा बढ़ गया है

प्रशासन की अपील:
जनता को सतर्क रहने, नदी-नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सख़्त हिदायत दी गई है।
