उत्तराखंड की आवाज़
उत्तराखंड में बारिश का कहर जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग सड़के बंद जलस्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है
देहरादून -उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग सड़के बंद जलस्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है वहीं अगर उत्तराखंड के मौसम की बात की जाए तो मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी…एक सितंबर को यानी आज देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में अत्यधिक बारिश होने के कारण रेड अलर्ट और बाकी जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है। दो सितंबर को भी देहरादून, चमोली, बागेश्वर जिलों में अधिक बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
आज़ तीन सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के संबंधित तिथि के अलर्ट का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर को पत्र भेजते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है इस वक्त उत्तराखंड की सभी नदियां उफान पर है प्रशासन की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सभी मलिन बस्ती वासी जो नदी के किनारे पर निवास कर रहे हैं वह वहां से कहीं और शिफ्ट हो जाए और सावधानी बरते क्योंकि नदियों का पानी बहुत तेज रफ्तार से बड़ा है और कहीं-कहीं कहीं घरों को काफी नुकसान भी हुआ है इसलिए सभी नदी के किनारे निवास करने वाले भाइयों से निवेदन है कि वह पूरी तरीके से सावधान रहें
