उत्तराखंड की आवाज
झूठी अफवाएं फैलाने वालों के खिलाफ करेगी कार्यवाही भीम आर्मी एकता मिशन : राहुल कुमार आजाद

उत्तराखंड की आवाज देहरादून,भीम आर्मी एकता मिशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां की” भीम आर्मी एकता मिशन ” भारत में एक बहुजन समाजिक संगठन हैं । यह संगठन जाति -धर्म ,धन – सम्पत्ति या शक्ति को बढावा देने के लिए नहीं बना बल्कि स्वतंत्रता के लिए है मानवीय गरिमा में सुधार के लिए शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर कार्य करते हुए देश में सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन करने के लिए बना हैं।
देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा की उम्मीद संविधान से कर सकता हैं । यह संगठन संविधान के अंतर्गत कार्य कर रहा हैं,
भीम आर्मी एकता मिशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने कहां की कुछ लोग आज कल उत्तराखण्ड में क्षेत्रवाद ,और जातिवाद फैलाने का काम कर रहें जब की इन चीजों से हटकर हमें प्रदेश की विकास के मुद्दों को एक साथ उठाकर अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए जिस सें की हम एक सशक्त मजबूत प्रदेश का निर्माण कर सके कुछ पत्रकार बंधु बिना जांच पड़ताल के योगेंद्र सिंह चौहान का नाम भीम आर्मी सें जोड़ रहे हैं जो की आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता हैं अगर कोई भी भीम आर्मी को टारगेट करेगा झूठी अफवाहें फैलायेगा उसके खिलाफ भीम आर्मी एकता मिशन संगठन विधिक कार्रवाई करने को बाध्य होगा,
