उत्तराखंड की आवाज़
रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में एक शिक्षक के साथ जाति सूचक शब्द एवं गाली गलौज मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग: भीम आर्मी एकता मिशन

भीम आर्मी एकता मिशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में शिक्षक विनोद कुमार के साथ जातिसूचक गाली गलौज व मारपीट की गई परंतु उनके खिलाफ जब वह तहरीर लेकर पुलिस अधिकारीयों के पास पहुंचे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया जो बहुत निंदनीय हैं,
भीम आर्मी एकता मिशन संगठन की उत्तराखण्ड सरकार से मांग हैं की जो निम्न हैं –
1. एक शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले विक्की, आनंद सजवाण, हिमांशु भट्ट, अनूप रावल उक्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
2. आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तार की जाए।
3. निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए जिसमें पुलिस की भूमिका की भी जांच शामिल हो।
4. विनोद कुमार के विरुद्ध दर्ज FIR की भी जांच की जाए ताकि सत्य सामने आए।
अगर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया और हमारी मांगो को अगर पूरा नहीं किया गया तो भीम आर्मी एकता मिशन संगठन आंदोलन करनें को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी फिर वहां के शासन प्रशासन की होगी ।
