उत्तराखंड की आवाज़
घंटाघर पर लगी बाबा साहब की प्रतिमा के चारों ओर से अतिक्रमण व पार्किंग नहीं हटाई गई तो भीम आर्मी करेगी धरना प्रदर्शन : जायसवाल

उत्तराखंड की आवाज देहरादून भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि देहरादून में घंटाघर

देहरादून राजधानी का दिल कहे जाने वाली जगह है जहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है लेकिन सोचने की और देखने वाली बात यह है किस संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जहां प्रतिमा लगी हुई है उसके चारों ओर दुकानें सजी रहती हैं और गेट के सामने मोटरसाइकिल पार्किंग सजी रहती है जबकि सभी को पता है कि वहां पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी गाड़ियां खड़ी रहती है और जब हमने वहां पर मौजूद
सिक्योरिटी गार्ड से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पलटन बाजार के अंदर बाबा कपड़े वाले का शोरूम है और उन्होंने बोल रखा है कि बैकों की पार्किंग अंबेडकर की मूर्ति के गेट के सामने लगाई जाए क्या नगर निगम ने बाबा कपड़े वाले को पार्किंग का ठेका दे रखा है या वहां खड़ी बाइकों से वसूली की जाती है यह बहुत ही गंभीर विषय है कि संविधान निर्माता जिन्होंने देश का संविधान लिखा उनके ठीक सामने गेट के गाड़ियों की भरमार पार्किंग रहती है लेकिन कोई भी वाहन पार्किंग करने से मन नहीं करता जबकि घंटाघर चौक पर पुलिस के नौजवान भी मौजूद अपने ड्यूटी पर तैनात रहते हैं जब हमने पुलिस वालों से बात की तो पुलिस वालों ने कहा कि है जिम्मेदारी हमारी नहीं है यह जिम्मेदारी नगर निगम की बनती है तो क्या नगर निगम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने से गाड़ियों की पार्किंग लगाना बंद करेंगे या फिर भीम आर्मी एकता मिशन अपना आंदोलन करके इस पार्किंग को बंद करने का काम करेगी भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अगर नगर निगम इन गाड़ियों की पार्किंग को नहीं रोक पाए तो भीम आर्मी एकता मिशन बाबा साहब की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी लेकिन वहां पर चारों ओर सजी हुई दुकान और गाड़ियों की पार्किंग को बंद कर कर रहेंगे उस बाबा साहब की प्रतिमा की सुंदरता धूमिल होती है जिसने पूरे देश का संविधान लिखा नगर निगम को शर्म आनी चाहिए कि देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा धूमिल होती है उसकी प्रतिमा को हमें और सुंदर बनाना चाहिए लेकिन नगर निगम ने उनके चारों ओर गंदगी का ढेर जैसा माहौल बना रखा है
