उत्तराखंड की आवाज़
हालिया पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

देहरादून, पिथौरागढ। डीडीहाट विकासखंड के ननकुड़ी में हालिया पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका शव बरामद हुआ। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक व्याप्त है।
ननकुड़ी गांव के प्रधान संजय कुमार (40) का शव बीते बृहस्पतिवार को गांव के ही प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। अस्कोट के थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आत्महत्या लग रहा है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। संजय कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भेज सकते हैं समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
