उत्तराखंड की आवाज
मंगलौर क्षेत्र के मन्ना खेड़ी गांव में एक के बाद एक मर्डर अभी तक मामले का नहीं हुआ खुलासा

उत्तराखंड की आवाज देहरादून हरिद्वार, मंगलौर क्षेत्र के मन्नाखेड़ी में हुई मौत को लेकर परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा आत्महत्या नही हत्या की गई 18 अगस्त को आकाश और 20 अगस्त को शुभम का शव अलग अलग जंगल मे पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे गाँव मे ही नही बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सनसनी फैल गई थी दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रथम जाँच के बाद आत्महत्या का मामला बताया पर आज दोनों ही मृतको के परिजनों ने प्रेसवार्ता कर हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जाँच करें तो मामला कुछ और ही निकल सकता है क्योंकि उन्हें शक है कि यह आत्महत्या नही बल्कि हत्या है इस मामले में दोनों ही मृतको के परिजनों ने कुछ तथ्य भी मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा जब शुभम घर से गया था तो उसके पास कोई गमछा नही था पर उसका शव गमछे से लटका हुआ पाया गया वही उन्होंने घटना के बाद से मृतक शुभम के मोबाइल गायब होने की बात भी बताई

हालांकि परिजनों ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही जाँच आगे बढ़ाने की बात कह रही है पर उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को और भी तथ्यों को लेकर मामले की जाँच प्रारभ कर देनी चाहिए थी जो अभी तक नही की गई
