उत्तराखंड की आवाज़
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ा
देहरादून, हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, सुबह फिर दिखा तीन हाथियों का झुंड।
जमालपुर कलां रेलवे क्रॉसिंग से होकर कॉलोनियों में पहुंचे हाथी, लोगों में दहशत का माहौल।
रेलवे लाइन पार करते हुए हाथियों के झुंड का वीडियो तेजी से वायरल, बड़ा हादसा टलने से राहत।
स्थानीय लोग बोले 2 साल पहले इसी जगह हाथी की ट्रेन से टकराकर हो चुकी थी मौत, अब वन विभाग करे ठोस कार्रवाई।
वन विभाग की टीम मौके पर, लेकिन हाथियों की लगातार आवाजाही ग्रामीणों के लिए बना रही खतरा।
