जूता फेकने वाले वकील व डॉभीम राव अम्बेडकर पर गलत टिपणी करने वाले वकील पर हो देश द्रोही का मुकदमा : भीम आर्मी
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गीता राम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस प्रकार संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर दो वकीलों ने गलत टिप्पणी की है एक वकील ने जूता फेंका और दूसरे ने उनको संविधान विरोधी बताया मैं उन दोनों वकीलों से पूछना चाहता हूं कि क्या बाबा साहब अंबेडकर ने सिर्फ और सिर्फ अनुसूचित जाति के लोगों के लिए ही संविधान बनाया था जिस कोर्ट में वह आज काम कर रहे हैं अपने बच्चों का पेट पाल गुजारा कर रहे हैं वह संविधान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा लिखा गया था जिनके द्वारा आज वह कोर्ट में बैठकर धारा लगाते है और लोगों से पैसा लूटते हैं वह धाराएं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा ही तैयार की गई थी और संविधान सब कुछ समानता का अधिकार देता है किसने अधिकार दिया है उनको कि वह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे महान व्यक्ति पर कोई टिप्पणी करें बाबा साहब कोई किसी देवता में भगवान से काम नहीं है और एक वकील ने जो सुप्रीम कोर्ट के जज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया कहे जाते हैं उन पर जूता फेंकने का काम किया है यह दोनों ही वकीलों ने बहुत ही शर्मनाक काम किया है ऐसे वकीलों पर मुकदमा ही नहीं चलना चाहिए बल्कि उन दोनों वकीलों को देशद्रोही घोषित करके उन्हें देश से निकाल देना चाहिए क्योंकि ऐसे लोगों का देश में रहना ही गलत है जो सामान्य की बात ना करें जो संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर उल्टी सीधी टिप्पणी करें उनके खिलाफ बयान बाजी करें जिन्होंने इस देश का संविधान लिखा बाबा साहब अंबेडकर इस देश के भाग्य विधाता है उन्होंने इस देश का भाग्य लिखा है और भाग्य विधाता के लिए कोई स्त्री की टिप्पणी करें यह बात शोभा नहीं देता ऐसे पढ़े लिखे व्यक्तियों को जो अपने आप को वकील कहते हैं और न्याय दिलाने की बात करते हैं और खुद अन्य करने के काम करते हैं लोगों के साथ भेदभाव की बात करते हैं लोगों को भड़काने का काम करते हैं ऐसे वकीलों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ने की उनको सिर्फ जेल में डाल दिया जाए और 2 दिन के बाद उनका बिल दे दी जाए यह कोई नियम नहीं होना चाहिए ऐसे लोगों के लिए चाहे वह वकील हो चाहे वह कोई भी व्यक्ति हो अगर बाबा साहब के लिए स्त्री की कोई टिप्पणी करता है तो ऐसे व्यक्ति को देशद्रोही का मुकदमा चला कर उसको देशद्रोही घोषित किया जाना चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ भीम आर्मी कभी चुप नहीं बैठ सकती क्योंकि भीम आर्मी किसी एक विशेष व्यक्ति के लिए काम नहीं करती है भीम आर्मी सर्व समाज के लिए काम करती है भीम आर्मी सभी लोगों की मदद करती है चाहे वह किसी भी जाति धर्म से संबंध रखता हो लेकिन भीम आर्मी एकता मिशन संविधान की बात करती है एकता की बात करती है समानता की बात करती है न्याय की बात करती है और न्याय की लड़ाई लड़नी है कभी भेदभाव की बात नहीं करती है कभी अमीरी गरीबी की बात नहीं करती है सिर्फ और सिर्फ न्याय की लड़ाई लड़नी है न्याय की बात करती है समानता की बात करती है