उत्तराखंड की आवाज़
शीर्षक: रोशनी जन सेवा संस्था के तत्वधान मे देवभूमि के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की ओर एक और कदम – AI/ML कार्यशाला पहल को मिली नई सफलता
देहरादून, 30 अक्टूबर 2025 — आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसी उन्नत तकनीकों को सरकारी विद्यालयों के छात्रों तक पहुँचाने की दिशा में CELEBRINO और
रोशनी जन सेवा संस्था
द्वारा शुरू की गई पहल को आज एक और नई सफलता प्राप्त हुई।
आज गुरुवार को इस अभियान के अंतर्गत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं छठी बार विधायक श्री प्रीतम सिंह जी से शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बैठक में श्री ऋषभ वर्मा संस्थापक CELEBRINO एवं पूर्व उपाध्यक्ष,
रोशनी जन सेवा संस्था,

तथा श्री वैभव शर्मा, जिला महासचिव, यूथ कांग्रेस उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान श्री वैभव शर्मा ने विधायक श्री प्रीतम सिंह जी को इस कार्यशाला के उद्देश्य, उसकी आवश्यकता और इसके संभावित सामाजिक प्रभाव के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह कार्यशाला उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है, जिससे वे आधुनिक युग की मांगों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों को तकनीकी जागरूकता मिलेगी, बल्कि वे अपने दैनिक जीवन में तकनीक के उपयोग को समझते हुए अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।
विधायक श्री प्रीतम सिंह जी, जो पिछले तीन दशकों से जौनसार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं, ने इस पहल की खूब सराहना की। उन्होंने इस कार्यक्रम को भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए CELEBRINO और रोशनी जन सेवा संस्था की टीम को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। श्री प्रीतम सिंह जी ने यह भी कहा कि वे अन्य जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में भी इस कार्यक्रम को संचालित कराने के लिए पहल करेंगे ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक का समापन एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जहाँ विधायक जी ने CELEBRINO और रोशनी जन सेवा संस्था टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और इस तकनीकी क्रांति को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने के संकल्प की सराहना की।
