उत्तराखंड की आवाज़
ऋषिकेश मुनिकिरेती खारास्रोत अंग्रेजी शराब के ठेके के पास पुरानी रंजिस के चलते दोस्त ने चाकू मार की दोस्त की हत्या ठेके पर लोगो हंगामा
दिनांक 25.10.2025 को थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत खारास्त्रोत अंग्रेजी शराब के ठेके के पास हुई मृतक अजेंन्द्र कंडारी की हत्या संबंधित प्रकरण में कतिपय व्यक्तियों और मीडिया द्वारा बिना तथ्यों को जाने सोशल मीडिया और न्यूज पेपर प्लेटफार्म पर मृतक को चाकू से गोदकर 32-38 चोटें /वार पहुचाने की गलत और भ्रामक अफवाह फैलाई की गई है जो अवैधानिक और गलत है
उक्त सम्बन्ध में अवगत कराना है कि आज मृतक अजेंद्र कंडारी की PM रिपोर्ट प्राप्त हुई है दिनांक 26-10-25 को मृतक अजेंद्र कंडारी का AIIMS ऋषिकेश में 2 डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मृतक अजेन्द्र कंडारी की AIIMS अस्पताल ऋषिकेश से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक अजेंद्र की मुख्य रूप से Heart में चाकू घोपने /चोट से उसकी मृत्यु हुई है और एक सतही (superficial) निशान गर्दन के पास है
पुलिस द्वारा प्रकरण में सभी तथ्यों व वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ गहनता से विवेचना कर विधि अनुरूप कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। सभी लोगों से निवेदन है कि उक्त संबंध में तथ्यहीन, भ्रामक और गलत सूचना प्रसारित न करें। जिससे समाज में वैमनस्य का वातावरण पैदा है
उक्त घटना के फलस्वरूप कतिपय लोगों द्वारा खारा स्रोत शराब के ठेके का विरोध करते हुए बंद कर दिया गया था जिसे सम्बन्धित आबकारी विभाग की फोर्स द्वारा पुनः खुलवा दिया गया है माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के आदेश और दिशा निर्देशों के क्रम में मौके पर शांति व्यवस्था ड्यूटी के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात की गई है ।
#ssptehri #UttarakhandPolice #पुलिस
#tehripolice
