उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
कल शाम 3 मई को
*सूचना अधिकारी ने चहेतों में रेवड़ियों की तरह बांटे पास*
*कई पत्रकारों का नहीं बना कवरेज पास*
गोण्डा की सच्चाई।
गोण्डा। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सहायक जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार के मनमानी के चलते जिले के तमाम पत्रकार मतगणना पास से वंचित रह गए। यहां यह बात दीगर है कि सूचना अधिकारी ने अपने चहेतों में रेवड़ियों की तरह प्रेस पास जारी किए जाने की भी चर्चा जोरों पर है। कुछ पत्रकार ऐसो को प्रेस पास दिया गया है जिनका आज तक कोई खबर पेपर में नहीं छपा है और ना ही उनके पास कोई अखबार
आपको बता दें कि जब से सहायक सूचना अधिकारी के पद पर अनिल कुमार सिंह की तैनाती हुई है, तभी से तमाम पत्रकारों को शासन प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों अथवा वीआईपी कार्यक्रमों में कवरेज करने के लिए प्रेस पास से वंचित किए जाने का मनमाना खेल हो रहा है। जिस पर कुछ एक पत्रकारों द्वारा आरटीआई भी मांगी जा चुकी है। उसी क्रम में सोमवार को रात में पौने आठ बजे के बाद अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कई पत्रकारों को बताया कि पास नहीं बन पाया।
पूछने पर अपर जिला सूचना अधिकारी ने बताया डीएम मैडम से बात करके बताऊंगा। लेकिन सोमवार 03 जून को ग्यारह बजे दिन से लेकर पौने आठ बजे के बीच करीब बारह बार गोंडा की सच्चाई अख़बार की सम्पादक द्वारा कॉल किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। वही दूसरे नंबर से कॉल किया तो फोन रिसीव हुआ। लेकिन जब पास के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया प्रेसपास नही बन पाया। वहीं जब सवालकिया गया कि कितना पास जारी किया गया है, तो इस पर बताया गया कि काउंट नही हो पाया है। अगले सवाल के जवाब में फोन कट कर दिया गया।
