उत्तराखंड की आवाज़
देहरादून की N2M Event कंपनी द्वारा आज जमदग्नि पब्लिक स्कूल, लक्सर में वार्षिक उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्ष” रखी गई

नेहा चंदराजपूत द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक “पर्वतों की कथा—उत्तराखंड” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा और दर्शकों ने इसे विशेष सराहना दी।
कार्यक्रम में श्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार) और श्री महेंद्र भट्ट (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड एवं राज्यसभा सांसद) सहित अन्य सम्मानित अतिथि — श्री डॉ. आशीष भैया, श्री ओमप्रकाश जमदग्नि, श्री अभिषेक जमदग्नि और श्रीमती मीनू शर्मा उपस्थित रहे।
इवेंट के संचालन में N2M Event के डायरेक्टर श्री नवनीत कुमार तथा उनकी टीम के सदस्य अंकुश कुमार और रोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
