उत्तराखंड की आवाज़
स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, सीएमओ को ज्ञापन
एनएसयूआई ने आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की

देहरादून में एनएसयूआई उत्तराखंड ने देहरादून में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों की कथित मनमानी के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं तथा कुछ निजी अस्पताल आयुष्मान कार्डधारकों से अवैध वसूली व अनावश्यक जांचें कर रहे हैं।
एनएसयूआई ने आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सिंह तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
