उत्तराखंड की आवाज़
नैनीताल: नव वर्ष 2026 की शुरुआत श्रद्धा के साथ, पर्यटकों ने मां नयना देवी के किए दर्शन
नीय लोगों के साथ-साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों ने भी मां नयना देवी के दरबार में मत्था टेककर नए वर्ष में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

देहरादून नैनीताल। थर्टी फर्स्ट मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नए साल 2026 की शुरुआत मां नयना देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। नए साल की सुबह से ही नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मां नयना देवी मंदिर में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार
स्थानीय लोगों के साथ-साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों ने भी मां नयना देवी के दरबार में मत्था टेककर नए वर्ष में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
