उत्तराखंड की आवाज़
अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड क्रांति दल ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, VIP को बचाने के आरोप में CBI जांच की मांग

सरकार पर VIP को बचाने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान किरण रावत ने तीखे शब्दों में कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखंड की अंतरात्मा को झकझोरने वाला मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों बीत जाने के बाद भी परिवार को न्याय नहीं मिला है, जो राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रावत ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार एक ‘वीआईपी’ को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, जिससे जांच की पारदर्शिता पर जनता को गहरा संदेह है।
