उत्तराखंड की आवाज़
रैगिंग पर सख्त कार्रवाई: दून मेडिकल कॉलेज के 9 छात्र दोषी, सस्पेंशन व जुर्माना
कॉलेज प्रबंधन की एंटी रैगिंग कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर 9 छात्र दोषी पाए गए

हाल ही में देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैगिंग करने का प्रकरण सामने आया। जिस पर कॉलेज प्रबंधन की एंटी रैगिंग कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर 9 छात्र दोषी पाए गए। वहीं इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी 9 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है और मुख्य रूप से इन 9 छात्रों में से दो छात्र जिनके द्वारा रैगिंग की गई उन पर 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा इन सभी छात्रों को अगले 3 महीनों के लिए कॉलेज से सस्पेंड किया गया है।
वहीं इसको लेकर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने कहा कि इन दो छात्रों के अलावा अन्य 7 छात्रों को इस सेमेस्टर से डिबार्ड कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई सभी छात्रों के लिए सीख रहेगी कि आगे से कोई भी छात्र किसी की रैगिंग नहीं कर सकेगा।
