उत्तराखंड की आवाज़
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, बेसहारा व बेघर लोगों के लिए रैन बसेरों में ठहराव, कंबल व हीटर की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 27 जनवरी 2026 को जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा व बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।
निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, बेसहारा व बेघर लोगों के लिए रैन बसेरों में ठहराव, कंबल व हीटर की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकर्स व पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहेगी
