उत्तराखंड की आवाज़
राजधानी मे यही हाल रहे तो उत्तराखण्ड देवभूमि के बदले अपराध भूमि के नाम से जानी जाएगी: नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

मुख्य सम्पादक GR जायसवाल उत्तराखंड की आवाज़
उत्तराखण्ड में महिलाओं की खुलेआम हत्या हो रही है और पुलिस तमाशा देख रही है । राजधानी देहरादून में पांच दिनों के भीतर तीन लड़कियों या महिलाओं की नृशंस हत्या हुई है।
प्रदेश की राजधानी में कानून व्यवस्था के ये हाल हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों का भगवान ही मालिक होगा। 4 दिन पूर्व राजधानी देहरादून के विकासनगर में , 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने निर्दयता पूर्वक दरांती से काटा । फिर ऋषिकेश में एक युवती की भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल ने गोली मारकर हत्या कर दी।
आज देहरादून कोतवाली से कुछ दूर दिन दहाड़े गुंजन नाम की युवती को आकाश ने चापड़ से काटकर मार डाला। सरकार ने पुलिस को लूट का साधन बनाया है।
खुलेआम जिले और थाने नीलाम हो रहे है।
अच्छे अधिकारियों को ठंडे बस्ते में डाल है और लूट विशेषज्ञों को जिलों की कमान दी है। नतीजे सामने हैं। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में जघन्य हत्याओं, लूटों और जघन्य अपराधों के बाद भी जिला पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को वही बनाए रखा है। ये अयोग्य अधिकारी अपराधों के होने के बाद भी जिलों में टिके रहने को अपनी विशेष योग्यता मान कर कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं।यही हाल रहे तो उत्तराखण्ड देवभूमि के बदले अपराध भूमि के नाम से जानी जाएगी
