उत्तराखंड की आवाज़
सतगुरु रविदास जी महाराज सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में सर्वोपरि गुरु:-
संत श्री गुरु डॉ० सतपाल दास जी महाराज

फरवरी माह के विश्व प्रसिद्ध पवित्र स्थान हरिद्वार में श्री गुरु रविदास घाट, पुल जटवाडा पर अखिल भारतीय संत

शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन राजि० गुरु गद्दी ऊण शुक्रताल धाम के तत्वाधान में सत्संग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सतगुरू स्वामी समनदास महाराज जी ने की व उपाध्यक्षता वर्तमान मिशन के अध्यक्ष संत श्री गुरु डॉ० सतपाल दास महाराज जी ने की कार्यक्रम का संचालन महात्मा मेहर चन्द दास जी ने किया। इस अवसर पर गुरू डॉ० सतपाल दास जी ने कहा की शिरोमणि रविदास जी महाराज सम्पूर्ण ब्रह्मान्ड में ऐसे संत है जिनके साक्ष्य आज भी ब्रह्माण्ड में विद्यमान है। और सनातनी बनारस काशी स्थान पर किसी भी शंकराचार्य व जगद्गुरू का भी मन्दिर नहीं है परन्तु सतगुरु रविदास जी का मंदिर विद्यमान है। क्योंकि गुरू महाराज सर्वोपरि है। सत्गुरू स्वामी समनदास जी महाराज जी ने भी समाज को एक धागे से जोड़कर एक अमूल्य रविदास माला का निर्माण किया है। मंच पर महात्मा सोमदास जी, महात्मा सुषमादास जी, महात्मा महिपाल दास जी, अमर दास जी, विरमदास जी, नेपाल दास जी, निर्गुण दास जी और अतिथि के रूप में श्री राजेश गौतम जी वरिष्ठ समाज सेवी, अरूण सहानी जी, श्रीमान हिमांशु गौतम जी, श्री गाँगेराम लाला जी एवं कार्यक्रम में अरविंद दास, सेवाराम, सुरेन्द्र, नौटियाल, चरन सिंह हिमांशु मेहर, छोटेलाल, विनोद दास, इसम सिंह, धर्मेन्दर, मामचन्द, आकाश, शिव कुमार, सुशील कुमार, डॉ. रामकुमार, हिंदू, ललित दास, रफल, किशन दास, सौरभ, रविन्दर, सुनिल पार्षद, मौदिमल, विजयपाल , आदि लोग मौजूद रहे
