उत्तराखंड की आवाज़
रोशनी जन सेवा संस्था के माध्यम से दीपनगर अजबपुर कल देहरादून में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया


उत्तराखंड की आवाज देहरादून आज दिनांक 2 मार्च 2026 को रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीता राम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि देहरादून में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है स्व रोजगार प्रशिक्षण देहरादून उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति जीविका योजना पीएम ए जे ए वाई, PMAJAY के अंतर्गत रोशनी जन सेवा संस्था दीपनगर अजबपुर कल देहरादून में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीता राम जयसवाल एवं ट्रेनर मास्टर ज्योति सैनी ने अवगत कराया कि प्रशिक्षण में दिनांक 2 मार्च 2026 से समय दो से चार बजे तक संचालित किया जाएगा उक्त प्रशिक्षण चार माह का होगा जिसमें प्रतिभागियों को हेयर स्टाइल ब्राइडल मेकअप थ्रेडिंग कटिंग फेशियल आदि विधाओं में निपुण बन जाएगा रोशनी जन सेवा संस्था के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी निगम के सहायक प्रबंधक अब्दुल वहाब ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के कौशल विकास कर उन्हें रोजगार अथवा स्वयं का रोजगार करने में सक्षम बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है प्रशिक्षण सफलतापूर्वक करने वाली प्रतिभागियों को स्वरोजगार करने हेतु निगम की ओर से अधिकतम ₹50000 कानुदान दिया जाएगा सहायक प्रबंधक के द्वारा संस्था को गुणवत्ता युक्त एवं मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजीव महर्षि संस्था के संरक्षक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन भीम आर्मी कमीशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह राकेश बर्मन,लक्ष्मी राणा, अंजू देवी,सपना, पारुल, निशा रानी, मनीषा ,पारुल, रुचि, गुनगुन, महिमा, माही, पूजा, आदि बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे



